- Hindi News
- खेत मजदूरों के लिए घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल : रोहेड़ा
खेत मजदूरों के लिए घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल : रोहेड़ा
अखिलभारतीयखेत मजदूर यूनियन की बैठक इकाई सचिव नरेश कुमार रोहेड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने मजदूरों को बताया कि गांव रोहेड़ा में बारिश की वजह से तालाब में पानी भरने के कारण काम रुका हुआ है। जिससे उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल होकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कुलदीप ने बताया कि गांव किठाना में मजदूर मनरेगा में काम करने चाहते है। अगर प्रशासन मजदूरों को गांव किठाना में काम दिला दे तो मनरेगा मजदूरों की परेशानियां काफी हद तक हल हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि काम मिलने की सूरत में मजदूरों को नियमानुसार बेरोजगार भत्ता दिया जाए।
इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र धानिया, इकाई सचिव नरेश रोहेड़ा कृष्ण, मूर्ति, साहब सिंह, शेलेंद्र आदि मौजूद थे।