- Hindi News
- जिन गांवों में बैंक शाखाएं नहीं उन्हें दूसरे कस्बे में जाना होगा पेंशन लेने : अश्वनी
जिन गांवों में बैंक शाखाएं नहीं उन्हें दूसरे कस्बे में जाना होगा पेंशन लेने : अश्वनी
राजौंद|वृद्धावस्था पेंशनवितरण के नए फरमानों को लागू करवाने हेतु एसडीएम कलायत ने बैंक प्रबंधकों, सरपंचों और ग्राम सचिवों की बैठक ली। खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में कलायत एसडीएम अश्वनी मैंगी ने बताया की जीन गांवों में बैंकों की शाखाएं नहीं हैं, उन गांवों के लोगों को पेंशन लेने हेतु किसी दूसरे कस्बे या शहर में नहीं जाना पड़ेगा। बैंक की शाखा से जुड़े लोग गांव में ही जाकर वृद्धावस्था पेंशन वितरित करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन के लिए खेले गए खाते में तो कोई पैसा जमा कराना है, और ही खाते के तहत अन्य किसी प्रकार का लेनदेन किया जा सकेगा। मैंगी ने कहा की 90 वर्ष से ऊपर के वृद्ध अशक्त लोगों को पेंशन घर पर ही दी जाएगी। कुछ गांवों में बैंकों के माध्यम से पेंशन लेने के बारे में ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के सवाल पर एसडीएम ने कहा की लोगों को सही जानकारी नहीं होने के कारण ही इस प्रकार की बातें सामने आती हैं। इस योजना के तहत किसी भी वरिष्ठ नागरिक को पेंशन लेने में कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बताया की इस योजना के तहत यदि कोई वृद्ध अपने खाते से लगातार तीन महीने तक पैसे की निकासी नहीं करता है, तो सभी पैसे वापिस सरकार के खाते में चले जाऐंगे। एसडीएम कलायत ने सभी बैंक प्रबंधकों से जल्द से जल्द खाते खोलने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीपीओ दुर्गा दत्त शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह मौजूद थे।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बैठक लेते एसडीएम कलायत।