- Hindi News
- गड्डी पट्टी मोहल्ला में पुराने कुएं के पास गंदगी से लोग हो रहे परेशान
गड्डी पट्टी मोहल्ला में पुराने कुएं के पास गंदगी से लोग हो रहे परेशान
राजौंद | नगरके गड्डी पट्टी मोहल्ला में पुराने कुएं के पास बने सामुदायिक केंद्र के पास गंदगी ने लोगों की नाक में दम करके रख दिया है। आलम यह है कि सामुदायिक केंद्र में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों को इस गंदगी ने और भी परेशान किया है। गड्डी मोहल्ला निवासी महेन्द्र सिंह, कंवरपाल, राजेश, शमशेर, भूषण ने बताया कि यहां तो नाली से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था है। इससे सारा गंदा पानी सामुदायिक केंद्र के पास ही जमा रहता है, जिस पर आवारा पशु गंदगी फैलाते हैं। दूसरा इसी के पास गंदगी जमा होने से और भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे यहां का नजारा देखकर हवा में उड़कर रह गए हैं। इन लोगों ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में होने वाले कार्यक्रमोंं में आने वाले लोगों को इस गंदगी से परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों की मांग है कि नगर में सफाई व्यवस्था पानी निकासी के प्रबंधक किए जाए। ताकि लोगों को इन समस्याओं से दो चार होना पड़े।
राजौंद. गड्डी पट्टी मोहल्ला में पड़ी गंदगी।