पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीर बांगडा मार्ग के पास स्थित राजौंद डिस्ट्रीव्यूट्री के पुल टूटने पर जताया रोष

बीर बांगडा मार्ग के पास स्थित राजौंद डिस्ट्रीव्यूट्री के पुल टूटने पर जताया रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद| बीरबांगडा मार्ग पर स्थित राजौंद डिस्ट्रीब्यूट्री के पुल पर टूटी पड़ी सड़क का निर्माण करने के विरोध में रोष जताया। पुल का निर्माण लगभग चार वर्ष पूर्व कराया गया था। चार वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग पुल बनाने वाले ठेकेदार ने पुल पर सड़क का निर्माण नहीं किया। जिससे ग्रामीणों वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जय कुंवार, लीलू, चिंटू, विपिन, राम भूल, राजबीर, राजकुमार, रिंकू, कुलदीप ने बताया कि पुल पर सड़क बनी होने से उस पर गुजरने वाले वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। दूसरा वाहन गुजरते समय कई बार छोटे-छोटे पत्थर ग्रामीण को घायल कर चुके हैं।

राजौंद . राजौंद डिस्ट्रीब्यूट्री के पुल पर टूटी पड़ी सड़क का निर्माण करने के विरोध में रोष जताते हुए ग्रामीण