डीजे की तेज आवाज, पढ़ाई में बाधा
इनदिनोंपढ़ाई और शादियों का सीजन एक साथ होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ बच्चे पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी ओर शादी-विवाह के सीजन में लोग खूब डीजे और ढोल-बजा रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि विवाह शादियों में यह सब तो चलता है, लेकिन इसके लिए समय निर्धारित होना चाहिए। छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने अगर रात को देर रात्रि तक बजने वाले इन डीजे को बंद नहीं कराया तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके अलावा मरीजों को भी डीजे की तेज आवाज से काफी परेशानी होती है।