पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सन्नी के मॉडल बेस्ट, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सन्नी के मॉडल बेस्ट, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमाध्यमिकविद्यालय संतोख माजरा के छात्र का गुडग़ांव में राज्य स्तरीय हुई विज्ञान प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने पर उसे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के इंचार्ज साइंस अध्यापक रफीक अंसारी ने बताया कि तीन से पांच फरवरी तक गुडग़ांव में राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित पर्यावरण मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल के छात्र सन्नी ने अपने मॉडल के साथ हिस्सा लिया। इसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला संतोख माजरा के छात्र सन्नी द्वारा प्रस्तुत मॉडल पुल की क्षमता बनाए रखने के तरीके के मॉडल द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर उसे प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। मुख्य शिक्षक ने बताया कि उनके द्वारा लगातार दूसरी बार इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को बताया कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है, इसलिए विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...