नीमवाला में चलाया सफाई अभियान
राजौंद | गांवनीमवाला के मंदिर में सरपंच के साथ युवा साथियों ने सफाई अभियान चलाया। जिसमें गांव के सरपंच राकेश शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान का उद्देश्य गांव में लोगों को सफाई के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि वह समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन करके लोगों में जागरूकता पैदा करने का पूरा प्रयास करेंगेे ताकि स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके। सरपंच राकेश शर्मा ने बताया कि गांव में हर सामाजिक कार्य में युवाओं के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।