पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली निगम ने खुला दरबार लगाकर 220 कनेक्शन नियमित किए

बिजली निगम ने खुला दरबार लगाकर 220 कनेक्शन नियमित किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवजाखौलीमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सब डिवीजन राजौंद द्वारा तीसरी बार खुला दरबार लगाकर लोगों के नियमित कनेक्शन किए गए। एसडीओ गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में लगाए गए इस खुले दरबार में 220 के लगभग लोगों ने नियमित कनेक्शन का आवेदन किया।

एसडीओ ने बताया की विद्युत प्रसारण निगम द्वारा राजौंद क्षेत्र के अनेक गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए जहां छापेमारी की जा रही है, वहीं डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बिल वसूली के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बकाया बिल वसूली की जा सके।

बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया की निगम की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं की जल्द से जल्द डिफाल्टर उपभोक्ताओंं से बिल की राशि वसूल कर विद्युत निगम का समय पर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा प्रदान की जाए। जितनी ज्यादा बकाया बिल की वसूली होगी, उसी हिसाब से उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली आपूर्ति भी दी जा सकेगी। इस दौरान हरदेव सिंह, बीरबल, अमित छिबर, ईश्वर सिंह, कुलदीप, सत्यवान, अमित शर्मा मौजूद थे।

राजौंद| खुलेदरबार में लोगों की समस्या सुनते निगम के एसडीओ।

खबरें और भी हैं...