वाद-विवाद में अटल हाउस बना विजेता
आदर्शवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय जाखौली के प्रांगण में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने चार हाउसों में भाग लिया। प्रत्येक हाउस के वाद-विवाद का विषय भी अलग अलग रखा गया था। अटल हाउस के वाद विवाद का विषय रहा नारी सशक्तिकरण, कलाम हाउस किरण बेदी, केजरीवाल, सुभाष हाउस और कल्पना हाऊस के विवाद का विषय ओबामा की भारत यात्रा रहा। इन सभी हाउसों में अटल हाउस ने बाजी मारी, जिसके विवाद का विषय नारी सशक्तिकरण था। अटल हाउस के विद्यार्थियों में मीनू और रीतिका ने बहुत बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रीती गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रबंधक वेदप्रकाश कादियान ने विजयी रहे विद्यार्थियों को शुभकामना दी और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।