किठाना में रक्तदान शिविर कल
राजौंद | गांवकिठाना में 12 फरवरी को रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आर्य जन कल्याण सेवा संगठन किठाना की तरफ से यह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संगठन महासचिव जोगेंद्र आर्य, अमन आर्य, मनोज एडवोकेट, संदीप आर्य ने बताया की 12 फरवरी को गांव में लगने वाले रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवा रक्तदान करेंगे। जिसे लेकर पूरे गांव के युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।