पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिव रात्रि

17 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिव रात्रि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद| महाशिवरात्रिपर्व प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 17 फरवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बा के मंदिरों में तैयारियों चल रही हैं। क्षेत्र के कुछ मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा जल चढ़ाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पंडित राम भगत आचार्य हरितस ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर जल चढ़ाने से 16 सोमवार जल चढ़ाने के सामान पुण्य लगता है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार पर व्रत कर सकते हैं। आचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि महा पर्व आदि-अनादि देव महादेव का पर्व है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। प्रथम फाल्गुन माह में दूसरा श्रावण माह में। विधि के विधान के अनुसार सृष्टि निर्माण का दायित्व श्री ब्रह्मा जी को, पालन पोषण का दायित्व श्री विष्णु जी को और सृष्टि संहार का भार श्री महादेव जी को सौंपा गया, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो महादेव का स्वरूप और प्रकृति विनाश से कही ज्यादा कल्याणकारी रहा है। भोले नाथ तो इतने सरल स्वभाव के हैं कि स्वयं विष पीकर दूसरों को जीवन देते हैं।

कितनी ही दुष्ट प्रवृति का मानव या दानव हो, उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर मनवांछित वरदान दे देते हैं तभी तो भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दे दिया था। भगवान शिव शंकर तो संकट हरने वाले कल्याण करने वाले देव हैं और शिव भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।