- Hindi News
- राजौंद में बिजली निगम ने खुला दरबार लगाकर लोगों को कनेक्शन दिए
राजौंद में बिजली निगम ने खुला दरबार लगाकर लोगों को कनेक्शन दिए
हरियाणाविद्युतप्रसारण निगम कार्यालय के प्रांगण में खुला दरबार लगाकर उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए।
एसडीओ सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से ही खुले दरबार के माध्यम से लोगों की कनेक्शन संबंधी फाइलें जमा करना आरंभ कर दिया था। विद्युत निगम द्वारा आयोजित खुले दरबार में कस्बा के साथ साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में महिला पुरुष कनेक्शन लेने के लिए उमड़ रहे थे।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने हेतु यह पहला अवसर खुले दरबार के रूप में उपलब्ध कराया गया है। और वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए सख्ती दिखाए जाने से बिजली निगम द्वारा लगाए गए खुले दरबार में लोगों में बिजली कनेक्शन लेने की होड़ लगी दिखाई दी। आज लगे खुले दरबार में जहां लोग भारी संख्या में बिजली कनेक्शन लेने के लिए पहुंचे थे, एसडीओ सुरेश शर्मा ने बताया की आज विद्युत निगम का राजस्व बढ़ाने बिजली चोरी रोकने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। आज के दरबार में लोगों की संख्या को देखते हुए निगम द्वारा भविष्य में भी खुले दरबार लगाकर लोगों को कुंडी कनेक्शन हटाने नियमित कनेक्शन लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। खुले दरबार में 200 के लगभग लोगों की कनेक्शन फाइलें जमा करवाई गई।
खुलादरबार लगाकर लोगों को बिजली कनेक्शन दिए : राजौंद।हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय के प्रांगण में खुला दरबार लगाकर उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए। एसडीओ सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से ही खुले दरबार के माध्यम से लोगों की कनेक्शन संबंधी फाइलें जमा करना आरंभ कर दिया था। विद्युत निगम द्वारा आयोजित खुले दरबार में कस्बा के साथ साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में महिला पुरुष कनेक्शन लेने के लिए उमड़ रहे थे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने हेतु यह पहला अवसर खुले दरबार के रूप में उपलब्ध करवाया गया है। आज लगे खुले दरबार में जहां लोग भारी संख्या में बिजली कनेक्शन लेने के लिए पहुंचे थे, एसडीओ सुरेश शर्मा ने बताया की आज विद्युत निगम का राजस्व बढ़ाने बिजली चोरी रोकने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। आज के दरबार में लोगों की संख्या को देखते हुए निगम द्वारा भविष्य में भी खुले दरबार लगाकर लोगों को कुंडी कनेक्शन हटाने नियमित कनेक्शन लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। खुले दरबार में 200 के लगभग लोगों की कनेक्शन फाइलें जमा करवाई गई।