- Hindi News
- प्रशासन ने किछाना गांव में अवैध कब्जे हटाए
प्रशासन ने किछाना गांव में अवैध कब्जे हटाए
मंगलवारकोक्षेत्र के गांव किच्छाना में से जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाया गया। ये अवैध कब्जे हटवाने के लिये राजौंद के बीडीपीओ सुबह ही जेसीबी को पहुंच गया था। उन्होंने आते गांव के शिव मंदिर के पास से लोगों के द्वारा शामलात जमीन पर गोबर के उपलों को हटवाया। गांव के कुछ लोगों के इस जमीन पर उपलों से कूप यानि बटहोड़ा बना रखे थे। इस अवैध कब्जों से लोगों को अपने स्थान पर आने जाने में परेशानी होती थी। इसी परेशानी के चलते कुछ लोगों के द्वारा जिला प्रशासन इन अवैध कब्जों की जानकारी दी गई थी। इसी के चलते ये अवैध कब्जे हटवाए गए।