पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण समाज को दिया जाए आरक्षण : चिरंजीलाल शर्मा

ब्राह्मण समाज को दिया जाए आरक्षण : चिरंजीलाल शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | अखिलभारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक चिरंजीलाल शर्मा ने समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में समाज को एक बैनर तले खड़े होने की आवश्यकता है। जब तक समाज एक डोर में नहीं बनता तब तक किसी से भी हक लेना संभव नहीं है। हम अपनी एकता के बलबूते पर सरकार से अपना हक हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो बहुमूल्य जातियां है उन्हें तो आरक्षण तक दिया जाता है, लेकिन ब्राह्मण समाज जिसको सबसे ज्यादा आरक्षण की जरूरत है उसे आरक्षण के लिए नजर अंदाज किया जा रहा है। इस दौरान सभा के महासचिव अशोक सेरधा, उप प्रधान सोहन लाल धनौरा, ब्लाक प्रधान भारत भूषण शर्मा, उप प्रधान अशोक शर्मा, विजय, बिशन शर्मा पाई, नरेन्द्र भारद्वाज, बलदेव राज गुसाई, कृष्ण लाल गुसाई, जोगेंद्र सिंह लोहरियां सहित कई सदस्य मौजूद थे।