- Hindi News
- बंद पड़े पटवार खाने मेें लाइब्रेरी बनाने की मांग
बंद पड़े पटवार खाने मेें लाइब्रेरी बनाने की मांग
नगरमेंबंद पड़े पटवार खाने पर लाइब्रेरी बनाने की मांग ग्रामीण पिछले कई वर्षों से करते रहे हैं, लेकिन पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण प्रताप सिंह, ईश्वर, शमशेर, सुभाष, नरेन्द्र ने बताया कि वह गांव के बीच में बंद पड़े पटवार खाने पर लाइब्रेरी खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पंचायत को अवगत कराने के बाद भी उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसे लेकर उन्हें प्रशासन पंचायत के प्रति भारी रोष है। इन लोगों ने बताया कि अगर यहां पुस्तकालय खोल दिया जाएं तो युवकों में काफी रुचि बढ़ेगी ओर वहीं वह आज के इस प्रतियोगिता युग में भाग लेकर सामान्य ज्ञान के बल पर अच्छा प्रदर्शन करके गांव अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। दूसरा युवाओं का मन नशे जैसी बुराईयों की तरफ भी नही जाएगा वह किताबों में अच्छी बातें ग्रहण करके अपने जीवन का सुधार भी करेंगे। सरकार प्रशासन को ऐसे सामाजिक कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। इन लोगोंं ने सरकार प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यहां शीघ्र पुस्तकालय खोला जाएं।