पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसें कम, विद्यार्थी कर रहे छत पर सफर

बसें कम, विद्यार्थी कर रहे छत पर सफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलीविद्यार्थियोंद्वारा बसों पर लटककर सफर करना उनकी मजबूरी बनकर रह गई है। बसों की कमी के चलते इन विद्यार्थियों को स्कूल जाने स्कूल से वापस घर आने के लिए मजबूरन बसों पर लटककर मौत के साये में सफर करना पड़ता है।

आलम यह है कि छोटे-छोटे छात्र बसों के पीछे छत पर लटककर सफर करते सरेआम देखे जा सकते हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा का जिम्मा राम भरोसे ही दिखाई दे रहा है। कई छात्रों ने बताया कि उनको ऐसे में सफर करना मजबूरी है, क्योंकि बसों की कमी के चलते उन्हें घंटों बस स्टैंड पर खड़ा रहना पड़ता है। कुछ भी हो इन छात्रों को बसों से लटककर सफर करना किसी भी खतरे से खाली नहीं है। प्रत्येक मार्ग से गुजरने वाली बसों पर विद्यार्थियों को बसों पर लटककर सफर करना देखा जा सकता है। उधर कई गांवों में बस सर्विस होने के कारण छात्र-छात्राएं खच्चर-रेहडियों पैदल चलकर ही अपने गंतव्य पर पहुंचने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों ने मांग करते हुए कहा कि इन मार्गों पर बसों के टाइम बढ़ाए जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े ओर किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहे।

राजौंद. बसोंमें लटक रहे सफर करते हुए विद्यार्थी और यात्री।