किठाना में 160 युवाओं ने किया रक्तदान
गांवकिठानामें आर्य जनकल्याण सेवा संगठन किठाना की तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बरवाला ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उनके साथ आरएसएस के जिला प्रचारक नरेश कुमार ने भी शिरकत की। शिविर में 160 युवाओं ने रक्तदान किया।
इस दौरान बरवाला ने कहा कि खून दान सबसे बड़ा दान है। जो किसी की भी अमूल्य जिंदगी को बचाने में सहायक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया की कई बार सड़क अन्य गंभीर हादसों में पीडि़त व्यक्ति के शरीर से अस्पताल तक पहुंचते बहुत ज्यादा खून बह जाता है। जिसके कारण उसकी जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगता है। लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा दान किया गया खून यदि समय पर हादसे से पीडि़त को मिल जाए तो उसकी जिंदगी के साथ साथ उसके परिवार की खुशियां भी बची रहती हैं। इस दौरान संगठन महासचिव जोगेंद्र आर्य, अमन आर्य, मनोज एडवोकेट, संदीप आर्य सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।