पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिकेपर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही है। 17 फरवरी को शिवरात्रि के दिन सैकड़ों लोग शिव महिमा के गुणगान के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं। दुर्गा मंदिर के पुजारी रामपाल ने बताया कि शिव महिमा का गुणगान वैसे तो प्रतिदिन किया जाता है। परंतु शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना ओर भी महत्व भरा होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन लोग भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर जहां जलाभिषेक करते है। वहीं भगवान शिव की महिमा का गुणगान करके अपनी मनोकामना भी पूर्ण करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के गांव किठाना में भी शिवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दी है। इस दिन भगवान शिव की लीला पर आधारित कई मनमोहक झांकियां भी निकाली जाती है।