पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरनियांवाली में श्रीमद्भागवत कथा आज से

अरनियांवाली में श्रीमद्भागवत कथा आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांवअरनियांवाली में समस्त ग्रामीणों गोपाल गोसेवा समिति के सहयोग से गांव में स्थित गोशाला में 15 से 22 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में स्वामी खुशीराम गौड़ कथावाचक होंगे। गोशाला के प्रवक्ता बृजलाल सुथार प्रधान महावीर नेहरा ने बताया कि गोशाला में आयोजित कथा में इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी मुख्यातिथि होंगे। जबकि वशिष्ठ अतिथि के रूप में गांव की बुजुर्ग महिला गिननी देवी माहेश्वरी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से अपील की है कि वे कथा में आएं और अपने जीवन को सफल बनाएं। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सांय 4.15 तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...