- Hindi News
- वित्तीय साक्षरता समावेशन कार्यक्रम अरनियांवाली से शुरू
वित्तीय साक्षरता समावेशन कार्यक्रम अरनियांवाली से शुरू
सिरसा | जिलेके गांव अरनियांवाली में सूर्या एजुकेशन सोसायटी की ओर से दस दिवसीय वित्तिय साक्षरता समावेशन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसका विधिवत शुभारंभ नाबार्ड डीडीएम नाबार्ड संजीव शर्मा ने किया। इस मौके उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंकों की कार्यप्रणाली, स्वयं सहायता समूह, देयता समूह किसान क्लब आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आर कुकरेजा ने भी लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने की सलाह दी। इस मौके सरपंच साहब राम, संस्था के अध्यक्ष रणवीर बागड़ी, कांता,त उपस्थित थे।