अरनियांवाली में श्रीमद्भागवत कथा 15 से
नाथूसरी चौपटा | गांवअरनियांवाली में समस्त ग्रामीणों गोपाल गोसेवा समिति के सहयोग से गांव में स्थित गोशाला में आगामी 15 फरवरी से 22 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में स्वामी खुशीराम गौड़ कथावाचक होंगे। गोशाला के प्रवक्ता बृजलाल सुथार प्रधान महावीर नेहरा ने बताया कि गोशाला में पूर्व में भी काफी बार श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगा। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से अपील की है कि वे कथा में आएं और अपने जीवन को सफल बनाएं।