- Hindi News
- जमीन का नक्शा बनवाने पर पटवारी ने मांगी रिश्वत
जमीन का नक्शा बनवाने पर पटवारी ने मांगी रिश्वत
रिश्वत नहीं देने पर लगाया नक्शा फाड़ने का आरोप
भास्करन्यूज | नाथूसरी चौपटा
गांवअरनियांवाली के एक किसान ने अपने गांव के हलका पटवारी पर जमीन का नक्शा बनाने की एवज में नाजायज पैसे वसूल करने का आरोप लगाया है। पटवारी पर किसान द्वारा पैसे देने पर बनाया हुआ नक्शा फाड़ देने का भी आरोप है। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत नाथूसरी चौपटा के नायब तहसीलदार को की है।
गांव अरनियांवाली के किसान अमीलाल पुत्र बालकराम ने बताया कि उसने हलका पटवारी से अपनी खेवट नंबर 276 की खतौनी नंबर 490 की 10 एकड़ भूमि का नक्शा बनवाना था। शनिवार को इस संबंध में पटवारी से बात की गई। लेकिन बात उसके अधीन काम करने वाले एक लड़के से हुई, जिसने कहा कि नक्शे के 150 रुपये लगेंगे और सोमवार सुबह मिल जाएगा।
सोमवार सुबह वह अपने गांव के परिचित को साथ लेकर पटवारी के चौपटा स्थित भादरा रोड कार्यालय गया। आरोप है कि पटवारी बलबीर ने उससे 150 की बजाय 300 रुपये मांग लिए। जब उससे 300 रुपये देने में असमर्थता जताते हुए रशीद मांगी तो पटवारी तैश में गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पटवारी ने गुस्सा होकर वह नक्शा फाड़ दिया और उनके साथ बदतमीजी करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
नक्शा गलत था इसलिए फाड़ा: कानूनगो
शिकायतकी जांच कर रहे कानूनगो चाननराम ने बताया कि पटवारी ने जो नक्शा बनाया था वो गलत हो गया था, जिसे उसने फाड़ा था। वहीं नया नक्शा पटवारी भगवानदास मंगलवार सुबह शिकायतकर्ता किसान अमीलाल को दे देगा।