शक्ति नगर में नालियां ओवर फ्लो,लोगों ने जताया रोष
रतिया | शक्तिमें रविवार को नालियां ओवर फ्लो होने से खफा लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष जताया। नालियां ओवर फ्लो होने से गंदा पानी गलियों में जमा हो गया। लोगों का कहना है कि नालियों की साफ सफाई होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। कालोनी वासी ओम प्रकाश,बलदेव,सुरजीत,करनैल,काला सिंह,सतगुर,भोला सिंह ने कहा कि उनकी कालोनी में नालियों की साफ सफाई होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। गंदा पानी ओवर फ्लो हो कर गलियों में बह रहा है। जल भराव होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियां का सामना करना पर रहा है। पास में ही स्कूल है जिससे छोटे बच्चों का वहां से गुजरना दुर्भर हो जाता है।