पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरमत समागम को लेकर दिया निमंत्रण

गुरमत समागम को लेकर दिया निमंत्रण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियाला | लोकलगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक जत्थे ने रविवार को लधुवास, सरदारेवाला, लधुवास, लठेरा, हड़ौली, भरपूर, फूलां सहित अनेक गांवों में अभियान चलाकर 24 फरवरी से रतिया के गर्ल स्कूल के पास करवाए जाने वाले तीन दिवसीय गुरमत समागम में अधिक से अधिक संगत को शामिल करने के लिए न्यौता दिया गया। प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा ने कहा कि ननकाना साहिब के शहीदों की याद में रतिया के गल्र्ज स्कूल के पास 24 फरवरी से तीन दिवसीय गुरमत समागम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कथावाचक भाई अमरीक सिंह, रागी भाई जगतार सिंह, ढाडी जत्था जगदीश सिंह, कविशरी जत्था भाई भगत सिंह गुरदासपुरी सहित अनेक बुद्धिजीवी संगत को गुरुवाणी से जोडऩे सिख धर्म का प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 फरवरी को अमृत संचार भी करवाया जाएगा। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संगत को गुरुवाणी से जोड़ना है। इस मौके पर अमरीक सिंह, फतेह सिंह, गुरमेल सिंह, कमलजीत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...