खालसा कालेज में खेल स्पर्धा कल
रतिया | राजकीयखालसा कालेज में कालेज प्रबंधन द्वारा 16 फरवरी को दो दिवसीय वाषिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सतीश मलिक ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर टोहाना के आईजी कालेज के प्राचार्या रंधीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगे। जबकि अध्यक्षता कालेज प्राचार्या विकास आनंद करेगे। 17 फरवरी को पारिक तोषिक वितरण समारोह होगा। जिसमें विजेता खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्या विकास आनंद मैडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगे। इस दौरान 5 हजार मीटर,800 मीटर,400,200,100 मीटर दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, रस्सा काशी की प्रतियोगिताएं होगी।