सहनाल में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, दो घायल
गांवसहनाल में बच्चों के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ही पक्ष के दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में पथराव फायरिंग का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल सहनाल निवासी जगतार सिंह हरपाल ने बताया कि बीते दिन उनके पड़ोसियों के बच्चे आपस में झगड़ पड़े थे। तब मामला निपट गया। सुबह वे दोनों भाई खेत से चारा ला रहे थे जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे तो पड़ोस के लोगों ने उनके घर पथराव कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की अपनी रिवाल्वर से उन पर दो गोलियां भी चलाई। उन्होंने कहा कि जैसे तैसे उन्होंने गोली चलाने वाले का हाथ पकड़ लिया और गोली ऊपर चल गई। उनका कहना है कि उक्त लोगों ने बाहर से कुछ युवकों को बुला रखा था। उनपर पथराव करने के साथ साथ घर में भी तोडफ़ोड़ की।
हंगामा सुनकर आसपास के लोग आए लेकिन तभी आरोपी मौके से भाग गये। घटना के बारे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रतिया। सहनाल में बच्चों के झगड़े में घायल हरपाल सिंह।