दादूपुर में करंट लगने से किसान की मौत
रतिया | ढाणीदादूपुर में गुरुवार रात बिजली के करंट से 24 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में इत्तफाकिया घटना की कार्यवाही की गई है। सोमवार को मृतक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। ढाणी दादूपुर निवासी गुरप्रीत सिंह गुरूवार शाम अपने खेत में गेंहूू की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। उसने जैसे ही टयूबवेल चलाने के लिए सटार्टर चलाया तो उसे करंट लगा। परिजन बेहोशी की हालत में गुरप्रीत को सामुदायिक ं्वास्थ्य केंद्र ले आए डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।