एनएसएस शिविर का शुभारंभ
रतिया| राजकीयमहिला महाविद्यालय, रतिया में शुक्रवार को सात दिवसीय शिविर लगाया गया। शुभारंभ राजकीय खालसा कालेज के प्रो. सतीश मलिक ने किया। शिविर में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी सज्जन कुमार ने की। प्रो. सतीश मलिक ने कहा कि शिविरों मे भाग लेने से ज्ञान की वृद्वि होती है। ऐसे विद्यार्थियों में देश भक्ति आत्म विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिविरों में भाग लेना चाहिए। शिविरों से विद्यार्थीयों का सर्वांगिण विकास होता है राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। युवाओं को नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए अपने आस-पास के वातावरण में बदलाव लाना चाहिए। इस अवसर पर रोहित मेहरा, सुरेंद्र कुमार, संदीप आर्यन, जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, बंटु कंठ रिशपाल आदि थे।