पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
रतिया | सुरक्षाके लिहाज से पुलिस ने एसपी ओपी नरवाल के आदेशों पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र,एस एसआई राजेंद्र कुमार,राम चंद्र,राहुल सहित दो दर्जन पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया गया। इसमें एसआई से लेकर कांस्टेबल भी शामिल थे। वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ सिविल वर्दी में भी कर्मचारी तैनात थे। पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध लोगों को पकडऩे के लिए चेकिंग के साथ-साथ वाहनों की डिग्गियों बोनटों को खुलवाकर चेक किया गया। रतिया सरदूलगढ़ रोड़,रतिया-बरेटा पर गांव बबनपुर नाका, अलीका में घग्घर पुल नाका, हांसपुर रोड पर नागपुर नाका, लाली रोड नाका, भूना कैंची नाका शहर में संजय गांधी चौक भगत सिंह चौक में वाहनों की चेकिंग की।