महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को पकड़ा
रतिया | टिब्बाकालोनी में शुक्रवार शाम एक महिला का मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह अपनी पहचान ठीक नहीं बता रहा है। टिब्बा कालोनी निवासी एक महिला अपने घर जा रही थी कि तभी रास्ते में उसके मोबाइल पर काल गई। महिला मोबाइल पर बात कर रही थी कि तभी पीछे से रहा एक युवक मोबाइल छीन कर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगो ने थोड़ी दूर ही भाग रहे युवक को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।