शहर की समस्याओं को लेकर सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला
रतिया | शहरकी समस्याओं को लेकर एसडीएम मुनीष नागपाल से मिला। सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम से भूना रोड़ पर हादसे वाले पुलों पर संकेत बोर्ड, शहर में बुलेट से पटाखों की आवाज पर रोक,वाटर वर्कस की मोटरे खराब को ठीक करने, प्रेशर हॉर्न पर रोक,कन्या स्कूल के पास पीसीआर तैनात करने नगर पालिका में सचिव की स्थाई नियुक्ति की मांग की। प्रधान सतपाल जिंदल, बलिंद्र शर्मा, रूप खोखर,अजमेर सिंह, शेर सिंह, सुखदेव, हरजीत, रणजीत भानीखेड़ा,रमेश लाली ने कहा कि शहर में बुलेट चालक युवक कन्या स्कूल कालेज के पास बार-बार चक्कर लगाकर बुलेट से पटाखों जैसी ऊंची आवाज का शोर-शराबा करते हैं। इससे छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।