पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलोठा में ट्यूबवेलों से बिजली के उपकरण चोरी,पुलिस को शिकायत

कलोठा में ट्यूबवेलों से बिजली के उपकरण चोरी,पुलिस को शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांवकलोठा में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों किसानों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से मिला। ग्रामीणों ने गांव में बार बार हो रही चोरियों को लेकर चोरों को पकड़ कर उनका चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने शक के आधार पर गांव के तीन युवकों को पुलिस के हवाले भी किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण सोभ राज,देस राज,बलजिंद्र,सुनील,मंगत,देवराज,करनैल आदि लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके खेतों में लगातार ट्यूबवेलों पर चोरियां हो रही है। उनका कहा कि ट्यूबवेलों से केबल, स्टार्टर, मीटर कृषि यंत्र चुरा कर ले जाते है जिससे उनका कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी चोरों ने उनके खेतों से ट्यूबवेलों की केबल काट ली।

खबरें और भी हैं...