पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

400 मीटर दौड़ में अर्श प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना रोड स्थित जीडी ज्योति स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर निजी स्कूल संघ के जिला प्रधान रोमी गोस्वामी शामिल हुए। विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि रोमी गोसाईं,स्कूल के एमडी राकेश ललित प्राचार्या महेंद्र बिश्नोई ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता मे स्कूल के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल अप्रित कर किया गया।

येरहे विजेता

400मीटर की दौड़ में अर्श कुमार प्रथम, अमरदीप सिंह द्वितीय कर्म सिंह तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर की दौड़ में रोहित प्रथम, कर्मजीत द्वितीय,सुरेश तृतीय स्थान पर रहा। धीमा साइकिल रेस में अर्श प्रथम,प्रेम द्वितीय सुनील तृतीय रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सीमा रानी प्रथम, रजनी बाला द्वितीय अमन कौर तृतीय स्थान पर रही।

शॉटपुट मुकाबले में सोमा रानी प्रथम, मनजीत कौर द्वितीय, रजनी तृतीय, लड़कों में सुखदीप प्रथम, परमजीत द्वितीय, राजवीर तृतीय रहा। ऊंची कूद में लड़कों में हेमंत प्रथम, सुखदीप द्वितीय, अजय तृतीय, लड़कियों में मंजीत कौर प्रथम, सीमा रानी प्रथम, पूनम रानी तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी में सुलेखा की टीम प्रथम हीना की टीम द्वितीय रही। लड़कों में अमनदीप की टीम प्रथम बीरपाल सिंह की टीम द्वितीय रही।

इस मौके पर मंजीत सिंह, गुलशन, सतबीर, नेहा, रेखा, गौरव, सीमा रानी आदि मौजूद थीं।

जीडी ज्योति स्कूल में वार्षिक खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन

रतिया। जीडी ज्योति स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि और स्टाफ सदस्य।

खबरें और भी हैं...