- Hindi News
- रतिया में बिना अनुमति चुनाव प्रचार करते पकड़ी गाड़ी
रतिया में बिना अनुमति चुनाव प्रचार करते पकड़ी गाड़ी
रतिया | रतियाकी रिटर्निंग अधिकारी आमना तसनीम ने शनिवार को बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रही एक गाड़ी को हांसपुर नाके पर जब्त कर लिया। नाके पर नियुक्त टीम ने जब्त की गई गाड़ी में रखे सामान को मालखाने में जमा करवा दिया। गाड़ी जिस पार्टी के लिए बिना अनुमति प्रचार कर रही थी, उस संबंधित पार्टी को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भी दे दिया गया है। एसडीएम आमना तस्नीम ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के लिए उपमंडल प्रशासन पूर्णतया सतर्क है और इसमें कोई ढील नहीं दी जा रही है।