पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव तामसपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

गांव तामसपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पुिलस कर रही मौत के कारणों की जांच

भास्करन्यूज | रतिया

गांवतामसपुरा में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच आरंभ की है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों ने मजदूर की मौत काे संदिग्ध बताया है। गांव तामसपुरा निवासी छिंदा राम कई बरसों से गांव के जमीदार जगमेल सिंह के पास नौकर था। शुक्रवार देर रात तक जब छिंदा राम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

वे उसे तलाश रहे थे कि तभी वह साइकिल सहित फूला रोड पर पड़ा मिला। उसे निजी अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने तक छिंदा के भाई जग्गी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही अमल में लाई है। परिजनों ने पहले इस मामले को संदिग्ध बताया था। उनका कहना था कि छिंदा राम की मौत इत्तफाकिया नहीं है। इसी शक के चलते मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। नागपुर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।