रतिया। बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने ईवीएम मशीन को संचालित करने की जानकारी ली। मास्टर ट्रेनर नेतराम दवेंद्र सिंह ने मशीन संचालन के बारे में बताया। मशीन की तकनीकी खराबी को दूर करने, सील बंद करने और बेल्ट पेपर लगाने के तौर तरीके भी बताए।