- Hindi News
- हड़ौली गांव से भैस चोरी अज्ञात पर केस दर्ज
हड़ौली गांव से भैस चोरी अज्ञात पर केस दर्ज
रतिया | पुलिसने गांव हडौ़ली निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पर उसकी लाखों रुपये कीमत की तीन भैंसें चुराने के आरोप में चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसान ओम प्रकाश ने बताया कि उसने अपने घर के सामने की पशुओं को बांधने के लिए नोहरा बनाया हुआ है। रात को करीब 12 बजे उसे नोहरे के पास से किसी वाहन के खड़ा होने की आवाज आई मौके पर पहुंचा तो उसकी तीन भैंस गायब थी। चोरी हुई भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये है। ग्रामीणों ने चोरों को पकडऩे का प्रयास भी किया लेकिन वे मौके से भाग गए।