पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलगढ़ ढाणी की कोमल ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

बादलगढ़ ढाणी की कोमल ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अगले महीने साउथ कोरिया में खेलेगी

भास्करन्यूज | रतिया

गांवबादलगढ़ ढाणी निवासी कोमल रानी ने बॉक्सिंग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोमल रानी ने यह पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता है। कोमल रानी जीएन इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की छात्रा है। अब उसका चयन साउथ कोरिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता अगले महीने होगी। मंगलवार को रतिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने कोमल रानी का स्वागत किया और उसे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोमल रानी ने बताया कि हाल ही में उसने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता 5 से 8 दिसंबर तक मुक्तसर के स्टेडियम में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में उसने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोमल ने बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपने देश का नाम रोशन करना चाहती है। वह कोच लक्खा सिंह से कोचिंग भी ले रही है। कोमल रानी के रतिया पहुंचने पर गांव मेहमड़ा, बादलगढ़, बादलगढ़ ढाणी के ग्रामीणों ने स्वागत किया।

रतिया। बाक्सिंग प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडी कोमल रानी का सम्मान करते साथी खिलाड़ी।