- Hindi News
- नगरपालिका के पास नहीं है विवादित पार्क का रिकार्ड
नगरपालिका के पास नहीं है विवादित पार्क का रिकार्ड
रतिया | पार्कके विवाद मामले में एसडीएम आमना तसनीम ने नगरपालिका से तत्कालीन एसडीएम केएम पांडुरंग द्वारा करवाई गई निशानदेही का रिकार्ड पेश करने को कहा, लेकिन नगरपालिका ने उक्त रिकार्ड उपलब्ध होने की बात कही है। एसडीएम ने इस मामले में डीसी को पत्र भेजकर सदर रिकार्ड रूम से रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा है। एसडीएम आमना तसनीम ने कहा कि पार्क मामले में नगरपालिका से रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा गया था, लेकिन नगरपालिका ने तत्कालीन एसडीएम केएम पांडुरंग द्वारा करवाई गई निशानदेही का रिकार्ड उपलब्ध होने की बात कही है। यह प्रशासनिक मामला है। इस मामले में डीसी को पत्र भेजकर सदर रिकार्ड रूम से रिकार्ड उपलब्ध करवाने की मांग की है।