पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारे के प्रधान जत्थेदार पर हमला, केस दर्ज

गुरुद्वारे के प्रधान जत्थेदार पर हमला, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | आधादर्जन लोगों ने गुरुद्वारा गुम्मटसर कमेटी के प्रधान जत्थेदार दर्शन सिंह पर हमला कर दिया। हमले में दर्शन सिंह बुरी तरह घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीच-बचाव में उनके बेेटे बिंद्र सिंह को भी चोटें आई। पुलिस ने बिंद्र सिंह की शिकायत पर टोहाना रोड निवासी जस्सी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में बिंद्र सिंह ने कहा कि उसका पिता दर्शन सिंह टोहाना रोड स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुम्मटसर कमेटी के प्रधान जत्थेदार हैं। प्रधान होने के नाते अक्सर उसके पिता गुरुद्वारा में आते जाते रहते हैं।