- Hindi News
- पेट्रोल पंपों पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
रतिया | पुलिसने ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के आरोपी साहूवाला निवासी विक्रम को सीआईए स्टाफ पुलिस ने मानसा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उस पर रतिया के करीब आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर लूटपाट का आरोप है। इसी आरोप में उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। आरोपी को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले भी पुलिस ने दो आरोपियों को पंपों पर लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में 13 अक्टूबर को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस चौबारा निवासी मंदीप बनगांव निवासी संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है।