पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से मिले

समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | आवारापशुओं की समस्याओं से परेशान दर्जनों गांवों के ग्रामीण किसान बुधवार को एसडीएम आमना तसनीम से मिले। उन्होंने एसडीएम से इस समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भरपूर, लाली, जाखन दादी, शेरगढ ढाणी, खोखर ढाणी, नथवान, हमजापुर, रतनगढ, जल्लोपुर, रत्ताखेड़ा, डिग्गी ढाणी गांवों के किसान शामिल थे। जाखन दादी के सरपंच गुरप्रीत सिंह, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, शेर सिंह, सिंह, वचित्र सिंह, हरदीप सिंह, दर्शन सिंह ने कहा कि आवारा पशु उनके खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि समस्या को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा और जल्द कोई कोई हल निकाला जाएगा।