- Hindi News
- चौक पर लगे होर्डिंग्स हादसों का रहता है डर
चौक पर लगे होर्डिंग्स हादसों का रहता है डर
शहरके मुख्य संजय गांधी चौक में नेताओं के बड़े होर्डिंग्स के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बुधवार को समस्या से परेशान दुकानदारों ने रोष प्रदर्शन भी किया। होर्डिंग्स के कारण सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं पाते, जिस कारण उनमें भिड़ंत हो जाती है। बुधवार शाम इन्हीं होर्डिंग्स की वजह से शेरगढ ढाणी का एक पूरा परिवार घायल हो गया।
लोगों ने इस समस्या से एसडीएम आमना तसनीम, सदर थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार, नगरपालिका सचिव राजाराम को अवगत करवाया है। दुकानदार रिंकू, बलबीर, भीम सिंह, रामसिंह, सचिन, बलजिंद्र, रामनिवास ने कहा कि संजय गांधी चौक शहर का मुख्य चौक है। इस चौक में पिछले एक सप्ताह से भाजपा नेताओं के बड़े होर्डिंग्स लगे हैं। इस कारण सड़क पर वाहन नजर नहीं आते। जैसे ही कोई वाहन मुड़ता है तो सामने से आने वाले वाहन के साथ टकरा जाता है। नपा सचिव राजा राम ने कहा कि आज ही होर्डिंग्स को हटा दिया जाएगा।
रतिया। संजय गांधी चौक में भाजपा नेताओं के लगे होर्डिंग्स।