- Hindi News
- दबंगों पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
दबंगों पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
जाखनदादी निवासी गुरमेल सिंह, शंकर दास, प्रेमो बाई, हरदीप, श्रवण, सोना, गुड्डी बाई सहित दर्जनों लोगों ने एसडीएम आमना तसनीम को शिकायत देकर जाखन दादी के दर्जनभर लोगों के खिलाफ दबाव देकर मकान खाली करवाने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे मजदूरी करते हैं और जाखन दादी में रहते हैं। उन्होंने जिस भूमि पर मकान बनाए हुए हैं, यह भूमि उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से खरीदी थी। तब उक्त जमीन के दो पार्टनर थे। बाकायदा इसकी रजिस्ट्री भी करवाई थी, लेकिन अब उन पार्टनरों में आपसी विवाद हो गया है। उन्होंने कोर्ट में भी केस किया हुआ है।
जब भूमि खरीदी थी, तब उसकी कीमत काफी कम थी, लेकिन अब कीमत बढऩे के साथ ही उनसे मकान खाली करवाने का दबाव दिया जा रहा है। उन पर दबाव दिया जा रहा है कि मकान खाली नहीं किए गए तो जबरन ढहा दिए जाएंगे। ढाणी वासियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।