पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया ब्रांच नहर की सफाई की मांग

रतिया ब्रांच नहर की सफाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | क्षेत्रके लोगों ने सिंचाई विभाग से रतिया ब्रांच नहर की सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस नहर का पानी खेतों की सिंचाई लोगों के पीने के काम आता है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। नहर में जगह जगह गंदगी खरपतवार उगे हुए हैं। शहर में कई कालोनियां का गंदा पानी भी नहर मे डाला जा रहा है। ईश्वर सिंह, महेंद्र, राजकुमार, जगपाल, कुलवंत, कुलदीप, मोहन लाल, जगमेल ने कहा कि रतिया क्षेत्र से रतिया ब्रांच नहर गुजरती है। इसी नहर से उप नहरें निकलती हैं।

इन नहरों से सिंचाई जलघरों में पानी की सप्लाई होती है। इस नहर की तली कच्ची होने के कारण बड़े-बड़े खरपतवार उगे हुए हैं। इससे पानी के बहाव में बाधा आती है। लंबे समय से नहर की सफाई होने के कारण इसमें काई अन्य गंदगी जमा रहती है। इसके अलावा कई लोगों के घरों का गंदा पानी भी नहर में डाला जा रहा है।