पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएसजीपीसी की बैठक नई कमेटी का गठन

एचएसजीपीसी की बैठक नई कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | हरियाणासिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को गुरुद्वारा गुमटसर में प्रदेश कमेटी के कार्यकारी सदस्य स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस सरकार द्वारा सिखों के लिए अलग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन करने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया, जिन्होंने सिखों की भावना को समझते हुए सिखों को उनका हक दिलवाया।

बैठक में सिख प्रतिनिधियों ने 11 मेंबरी कमेटी बनाकर कमेटी द्वारा जन संपर्क करके नई पीढ़ी को सिखी से जोडऩे का संकल्प भी लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जन संपर्क करके जागरूकता अभियान चलाकर नई पीढ़ी को सिखी के लिए प्रेरित करके सिख धर्म से जोड़ेंगे।