पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब की निजी बस को लेकर फिर हंगामा, खाली लौटाई बस

पंजाब की निजी बस को लेकर फिर हंगामा, खाली लौटाई बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबकी निजी बस को लेकर बुधवार को बस स्टैंड पर फिर हंगामा हो गया। चालकों और परिचालकों के विरोध के कारण बस संचालकों को बस खाली ही ले जानी पड़ी।

बता दें, पंजाब की इस निजी बस को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। हरियाणा पंजाब के रोडवेज कर्मचारियों को इस बस के रतिया बस स्टैंड पर आने पर आपत्ति है, जबकि बस संचालक परमिट और हाईकोर्ट की अनुमति होने का हवाला देकर बार-बार बस को रतिया बस स्टैंड पर ला रहे हैं। रोडवेज ने मामले की सूचना पंजाब के बठिंडा मानसा डिपो को दी है। हरियाणा पंजाब के रोडवेज ने बस के परमिट की प्रामाणिकता को जांचने के लिए पंजाब के बठिंडा में बैठक बुलाई है। इस बैठक में दोनों राज्यों के रोडवेज अधिकारी, डीटीओ, आरटीओ, रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारी सहकारी समितियों के संचालक भाग लेंगे। बैठक में बस के परमिट, रूट और अधिकारियों द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों को लेकर प्रमाणों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यहहै मामला

पंजाबकी सुखदीप सोसायटी की बस मानसा से बुढलाडा होकर पिछले एक महीने से रतिया रही है। बस के रतिया आने पर हरियाणा पंजाब के रोडवेज के कर्मचारी आपत्ति जता रहे हैं। बस संचालक परमजीत सिंह का कहना है कि उन्हें पंजाब हरियाणा रोडवेज द्वारा मानसा से रतिया तक का परमिट जारी किया हुआ है। परमिट के आधार पर ही वे बस को रूट पर चला रहे हैं। पिछले दिनों दोनों राज्यों के चालकों ने विरोध किया तो वे हाईकोर्ट में चले गए। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए बस चलाने की अनुमति दी। वे कोर्ट के आदेश पर बस को रतिया के बस स्टैंड पर ला रहे हैं। परमिट को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने अनुमति दे रखी है, लेकिन चालकों पर परिचालकों को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि उनकी बस मानसा बुढलाडा से रतिया बस स्टैंड तक ठीक पहुंच जाती है, लेकिन बस के रतिया बस स्टैंड से निकलने का समय होता है तो कर्मचारी बस को घेर लेते हैं और उन्हें सवारियां उठाने नहीं देते, जो कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। बार-बार उनकी बस को घेरा जाता है और उन्हें बस खाली ले जानी पड़ती है।

पंजाब के जीएम को बताया है

रोडवेजजीएम आरएस पूनिया ने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब के जीएम अन्य अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। इसको लेकर बठिंडा में बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में पूरे मामले की जांच क