- Hindi News
- बलियाला, जरनैल, लाली, दुग्गल ने भी भरा परचा
बलियाला, जरनैल, लाली, दुग्गल ने भी भरा परचा
रतिया | विधायकएवं कांग्रेसी प्रत्याशी जरनैल सिंह, इनेलो प्रत्याशी प्रो. रवींद्र बलियाला हलोपा प्रत्याशी अंग्रेज सिंह लाली ने अपने नामांकन पत्र भरे। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने खुद मंत्रोच्चारण कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी आमना तसनीम को अपना नामांकन पत्र जमा करवाया। उनका नामांकन भरवाने के लिए केंद्रीय मंत्री निहाल चंद पहुंचे। बीते दिन हजकां प्रत्याशी रामस्वरूप रामा, बसपा के मांगे राम दहिया, समस्त भारतीय पार्टी की बीबो इंदौरा ने भी परचा भरा था।