भगत सिंह जयंती समारोह की तैयारियां शुरू
शहीदेआजम भगत सिंह की 107वीं जयंती समारोह को लेकर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को भगत सिंह चौक में भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई कर रंग-रोगन किया गया।
बता दें, 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का 107वां जन्म दिवस है। समारोह की तैयारी के लिए शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने बैठक की। बैठक में 28 सितंबर को शहर में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
प्रांतीय महासचिव मंदीप नथवान ने बताया कि मशाल जुलूस बुढलाडा रोड से शुरू होगा। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व छात्र नेता महीपाल बठिंडा शिरकत करेंगे। भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई कर रंग-रोगन करते हुए पेंटर।