लाइनमैन पर कापे से हमला किया
रतिया | गांवढाणी बबनपुर में बिजली लाइन डाल रहे लाइनमैन पर कुछ ग्रामीणों ने कापे से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाइनमैन के बयान दर्ज किए हैं और जांच में जुटी है। अस्पताल में उपचाराधीन लाइनमैन कमलदीप ने बताया कि उसकी तेलीवाड़ा 132केवी सब स्टेशन में ड्यूटी है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह बिजली कर्मचारियों के साथ गांव ढाणी बबनपुर में नई बिजली लाइन डालने का काम कर रहा था। लाइनमैन कमलदीप के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ झगड़ा किया और उस पर कापे से हमला कर दिया।